26 Apr 2024, 08:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 7:32PM | Updated Date: May 21 2019 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रृद्धापूर्वक मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्य के सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पुष्पांजलि कार्यक्रम, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें विभिन्न धर्मग्रन्थों के उपदेशों का पाठ किया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गाँधी सभागार में कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर स्वर्गीय गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालंसिंह शेखावत, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, मुमताज मसीह, डॉ. खानू खॉं बुधवाली, खिलाड़ीलाल बैरवा, संगठन महासचिव महेश शर्मा, पुखराज पाराशर, अजीतंसिंह शेखावत सहित अनेक कांग्रेसजनों ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उदयपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 28वीं पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं देहात जिला के प्रभारी नारायण सिंह बडौली, देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष लालंसिंह झाला, सहित अन्य कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »