08 May 2024, 20:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं, सभी सीट पर जीत तय : तेजस्वी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 10:04AM | Updated Date: Apr 24 2019 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए आज दावा किया कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीट पर महागठबंधन की जीत तय है।
 
यादव ने यहां आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन में मतभेद की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। विपक्षी पार्टियां जानबूझ कर ऐसा कर रही है ताकि मतदाताओं के मन में भ्रम पैदा कर राजनीतिक लाभ लिया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन चीजों को भली-भांति समझती है और विपक्ष के झांसे में नहीं आनी वाली है। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि अपनी नाकामी छुपाने और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र तरह-तरह हथकंडे अपनाकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करती रहती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »