26 Apr 2024, 13:03:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सतपाल सत्ती के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 12:19AM | Updated Date: Apr 20 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल  प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की रोक लगाने की घोषणा आज चुनाव आयोग ने की। आयोग के सूत्रों के अनुसार यह रोक शनिवार सुबह 10 बजे से लागू मानी जाएगी। इससे  पहले प्रचार के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप में चुनाव आयोग से  मिले दूसरे नोटिस का शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने 24  घंटे के भीतर जवाब दे दिया। जवाब में सत्ती ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि यह उन्हें बदनाम करने की विपक्ष की साजिश है। इस बार के जवाब में भी  सत्ती ने लिखा कि उन्होंने जो भी बोला है, उसे तोड़मरोड़ कर पेश किया गया और  उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने  मांग की थी कि उनके खिलाफ जारी नोटिस वापस लिए जाएं।  लेकिन दोनों जवाब  मिलने के बाद चुनाव आयोग ने सत्ती को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी  पाया और उनके प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »