26 Apr 2024, 12:25:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 11:36PM | Updated Date: Apr 19 2019 11:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर नामांकन पत्र में  मिथ्या तथ्य अंकित करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से नामांकन निरस्त करने की मांग की गई है। सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक ने आज अलवर में पत्रकारों को बताया कि अलवर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने जानबूझकर गलत तथ्य अंकित किए हैं और राजकीय भूमि पर निरंतर अतिक्रमण करने के अपराधिक कृत्यों एवं राजकीय भूमि को षड्यंत्र पूर्वक हड़पने के मामलों को जानबूझकर छुपाया है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र में अपनी सम्पत्ति की गलत जानकारी दी है। पाठक ने बताया कि कुशालगढ़ गांव में उनकी आठ बीघा जमीन के बारे में मिथ्या विवरण अंकित किया गया है। इसके दस्तावेजी प्रमाण हैं। इसी तरह उनके खिलाफ राजकीय भूमि पर अतिक्रमण के भी मामले दर्ज हैं। ये सब उन्होंने छुपाया है। उन्‍होंने बताया कि उनके खिलाफ मामलों का विवरण और दस्तावेजों की प्रति उन्होंने चुनाव आयोग को भेजकर उनका नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »