26 Apr 2024, 08:17:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा का दोमुंहापन बेनकाब : दल खालसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 12:11AM | Updated Date: Apr 19 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोगपुर। सिक्ख संगठन दल खालसा ने आज आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाने से आतंकवाद पर भारतीय जनता पार्टी का दोमुंहापन बेनकाब हो गया है। खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के हरमिंदर सिंह मिंटू उर्फ निहंग, जिसकी जेल में पिछले साल रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई थी, की पुण्य तिथि के अवसर पर दल खालसा नेता हरचरणजीत सिंह धामी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाना इस बात की याद दिलाता है कि भाजपा देश को ‘‘हिंदू इंडिया‘‘ बनाना चाहती है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहती है इसलिये हिंदुत्व कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा बहुसंख्यक वोट जुटाने में मदद करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को धर्म और जाति आधार पर बांटना और ध्रुवीकरण करना हमेशा से भाजपा का एजेंडा रहा है पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी यह खुलकर कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाना चाहती है दूसरी तरफ वह प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दे रही है जो मालेगांव बमकांड की आरोपी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »