27 Apr 2024, 00:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलााफ परिवाद दायर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 9:59PM | Updated Date: Mar 23 2019 9:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ एक परिवाद दायर किया गया। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्यदेव कांत तिवारी की अदालत में यह परिवाद  दायर किया है। परिवाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू पर बिहार  को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता ने भारतीय दंड विधान की धारा 153, 500, 504 एवं 506 के तहत यह परिवाद दायर किया है। ओझा ने परिवाद में कहा है कि 20 मार्च 2019 को दिये गये बयान में नायडू ने जनता दल यूनाईटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को बिहारी डाकू की संज्ञा दी है, जिससे बिहार का अपमान हुआ है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च 2019 को होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »