26 Apr 2024, 06:04:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

राजस्थान अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण असंतुलन पर सम्मेलन मंगलवार से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 2:27PM | Updated Date: Feb 11 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीकर। राजस्थान में सीकर के राजकीय विज्ञान महाविद्यालय सबलपुरा में प्राकृतिक विज्ञान पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से आयोजित किया जायेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य के सी अग्रवाल ने आज बताया कि ‘प्राकृतिक विज्ञान में नूतन विचारधारा’ विषय पर होने वाले इस सम्मेलन में देश विदेश के करीब 500 वैज्ञानिक, आचार्य, शोधार्थी और अन्य लोग शामिल होंगे। अग्रवाल ने बताया कि शेखावाटी में पहली बार हो रहे सम्मेलन की अध्यक्षता पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.एल. शर्मा करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि यूके के प्रो.क्रिश बोरडन होंगे।

मुख्य वक्ता बैंकॉक विश्वविद्यालय थाईलैंड के प्रो.तोसपोरन मोहम्मद होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 20 आमंत्रित शोधपत्र के साथ ही 227 शोधार्थी अपने शोधपत्र पढ़ेंगे। पहले दिन विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे। आयोजन सचिव चेतन जोशी ने बताया कि सम्मेलन में पर्यावरण असंतुलन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलाव एवं विकृतियों पर चर्चा की जाएगी। विश्व को इन समस्याओं से बचाने के लिए विचार-विमर्श करके समाज और सरकार को जागरूक किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »