27 Apr 2024, 04:19:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

500 रूपए सस्‍ती हुई चांदी, सोने के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 3:33PM | Updated Date: Oct 8 2018 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में रही भारी गिरावट के बीच ऊंचे भाव में मांग में आई कमी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए फिसलकर 31,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी की औद्योगिक मांग में भी भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे यह 500 रुपए लुढ़ककर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
वैश्विक बाजार में लंदन का सोना हाजिर 9.15 डॉलर की गिरावट में 1,194.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.00 डॉलर लुढ़ककर 1,197.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.19 डॉलर की गिरावट में 14.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ गया है।
 
अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक आॅफ चीन ने रविवार को बैंकों द्वारा रिजर्व में रखी जाने वाली नगदी में भारी कटौती की घोषण की जिससे डॉलर को अधिक बल मिला। डॉलर में 0.10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »