26 Apr 2024, 05:32:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इलाहाबाद मण्डल में रेलवे ने वसूला पांच करोड़ से अधिक जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2020 1:50PM | Updated Date: Jan 4 2020 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान एवं गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध दिसम्बर महीने में चेकिंग अभियान चलाकर एक लाख 723 लोगों से पांच करोड़ 36 लाख 34 हजार 576 रूपया जुर्माना वसूला गया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने शनिवार को कहा कि रेलवे ने  कुल 100723 पकड़े गये यात्रियों में से 19864 बिना टिकट यात्रियों से एक करोड़ पचपन लाख अड़तीस हजार नौ सौ उन्त्तीस रूपया (1,55,38,929) अनियमित यात्रा करने वाले 79304 यात्रियों से तीन करोड़ अड़तीस लाख उनहत्तर हजार  नौ सौ दस रूपया (3,78,69,910) वसूला गया।
 
उन्होने कहा कि बिना बुक सामान एवं गन्दगी फैलाने वाले 1555 यात्रियों  से दो लाख पच्चीस हजार सात सौ सैंतीस रूपया (2,25,737) जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पूरी के पैकटों से हुई बिक्री से अठारह लाख इन्क्यानवे हजार एक सौ  पच्चासी रूपये (18,91,185) की आय हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »