26 Apr 2024, 16:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 12:54PM | Updated Date: Sep 8 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी गिरावट के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 44.60 करोड़ डॉलर घटकर 428.60 अरब डॉलर रह गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखी गयी है। इससे पहले 23 अगस्त को समाप्त  सप्ताह में यह 1.45 अरब डॉलर घटकर 429.05 अरब डॉलर रह गया था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.12 अरब डॉलर की गिरावट आयी और यह 396.01 अरब डॉलर रह गया। हालाँकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 68.20 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.55 अरब डॉलर पर पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि महज 50 लाख डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर पर आ गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 1.43 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »