26 Apr 2024, 05:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 2:12PM | Updated Date: Jan 14 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही जबरस्त तेजी के बीच वैवाहिक जेवराती मांग आने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 375 रुपए की छलांग लगाकर 32,875 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आयी तेजी और औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 220 रुपए चमककर 39,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह लंदन का सोना हाजिर 2.45 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त के साथ शुक्रवार को सप्ताहांत पर 1,287.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.15 डॉलर की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 1,287.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »