19 Mar 2024, 11:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा ने महाराष्ट्र में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 10:15PM | Updated Date: Jul 16 2019 10:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपनी प्रदेश तथा मुंबई इकाई के नये अध्यक्ष नियुक्त किये हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में राजस्व मंत्री चन्द्रकांत दादा पाटिल को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह आशिष शेलर्न का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में राज्य सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री बनाया गया है। पाटिल को केन्द्र सरकार में मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राव साहेब पाटिल ने आज ही प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र में इस वर्ष अक्टूबर में विधान सभा चुनाव होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »