19 Mar 2024, 17:08:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले से 10 नागरिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 6:54PM | Updated Date: Mar 23 2019 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुन्डुज। उत्तरी अफगानिस्तान के कुंडुज प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ हुए हवाई हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई और आठ अन्य नागरिक घायल हो गये। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। प्रांतीय परिषद के अधिकारी युसूफ अयोबी ने कहा, ‘‘कुंडुज शहर में पिछले कई दिनों से सेना के अभियान के दौरान तालुका के आठ किलोमीटर क्षेत्र तक झड़पें चल रहीं थी। सुरक्षा बलों ने तालुका में शुक्रवार रात को हवाई हमला किया लेकिन इस हमले में कुछ नागरिकों की भी जान चली गई।’’
 
उन्होंने कहा कि इस हमले में कई आतंकवादी मारे गये तथा कई घायल हुए हैं। शनिवार को गांववालों ने कुंडुज शहर में नागरिकों की मौत के विरोध में शवों के साथ प्रदर्शन किया। इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है कि यह हवाई हमला अफगान वायु सेना ने या नाटो में से किसने किया।  अफगान सेना के सात जवानों और अमेरिका को दो सैनिकों को तालुका में झड़प के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी थी और कई जवान घायल हो गये जबकि तालिबान के 30 आतंकवादी भी इसमें मारे गए और 10 घायल हुए थे।
 
पूर्वी अफगानिस्तान के तीनों प्रांत में इस महीने में सेना के अभियान के दौरान दो दर्जन नागिरकों को अपनी जान गंवानी पड़ी और कई लोग घायल हुए। अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने देश के लोगों और 34 प्रांत की राजधानियों पर काबू रखा है लेकिन तालिबानी विद्रोहियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण किया हुआ है और पिछले साल की शुरुआत से बड़े पैमाने पर अफगानिस्तान के शहरों और जिलों में हमले किए हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »