26 Apr 2024, 09:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एयर चीफ ने कहा- वायुसेना खतरों का सामना करने के लिए सक्षम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 10:06AM | Updated Date: Nov 12 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने रविवार को कहा कि भारतीय वायुसेना हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरते संभावित खतरों के प्रति बहुत सजग है। उन्होंने कहा कि उनका बल भारत के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोस में नये हथियारों, उपकरणों को शामिल किए जाने और आधुनिकीकरण की रफ्तार चिंता का कारण है।
 
भारत क्षेत्रीय विवादों और प्रायोजित राज्येतर व विदेशी तत्वों से उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है लेकिन वायुसेना इनका प्रभावी तरीके से सामना करने में सक्षम है। यह पूछे जाने पर कि क्या वायुसेना नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त करने में भूमिका निभा सकती है, उन्होंने इस तरह की संभावना से इनकार नहीं किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »