27 Apr 2024, 03:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सावन का दूसरा सोमवार आज, उमड़ेंगे दो लाख श्रद्धालु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 10:04AM | Updated Date: Aug 6 2018 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बाबाधाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर दो लाख कांवरियों के उमड़ने का अनुमान है। इसको लेकर रविवार देर रात तक व्यवस्थाएं चलती रहीं। आईजी ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाएं तय कीं। सोमवार को भारी भीड़ के मद्देनजर डाक कांवरियों के लिए किसी प्रकार की अलग सुविधा नहीं रहेगी। उन्हें कतार में लगकर ही अंदर जाने दिया जाएगा। सभी अधिकारी एक-दूसरे से जुड़कर कांवरियों की कतार को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे। 
 
दूसरी सोमवारी पर सुगम जलार्पण के लिए पुलिस जवानों के साथ वरीय पदाधिकारी भी मोर्चा संभालेंगे। रविवार को ओपी व सेक्टर प्रभारी से विचार-विमर्श के बाद आईजी सुमन गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी एक समान होंगे। कोई सीनियर या जूनियर नहीं होगा। उधर, डीसी ने कहा कि सुल्तानगंज से लगभग दो लाख कांवरियों के जल भरने की सूचना है। ऐसे में इतनी बड़ी तादाद में आए कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना बिना सजगता के नहीं किया जा सकता है। 
 
पिछली गलतियों से सीख लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। डीसी राहुल कुमार सिन्हा के साथ एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने मेला ड्यूटी में लगे सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कांवरियों की लाइन के टेल प्वाइंट तक बेहतर व्यवस्था का निर्देश दिया। किसी भी परिस्थिति में भगदड़ जैसी घटना को रोकने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं के साथ अच्छा बर्ताव करने कहा गया।
 
श्रावणी मेला की संपूर्ण निगरानी मानसिंघी तालाब स्थित समेकित नियंत्रण कक्ष से हो रही है। शिवगंगा, मंदिर, मानसिंघी, नेहरू पार्क, जलसार तालाब, तिवारी चौक, बीएड कॉलेज आदि जगहों पर 260 कैमरे लगाए गए हैं। हीलियम बैलून से भी निगरानी की जा रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »