27 Apr 2024, 00:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानसरोवर यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन तक करा सकेंगे पंजीकरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 5:02PM | Updated Date: Feb 21 2018 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का पंजीकरण शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यहां बताया कि मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण मंगलवार से शुुरू हो गया है जो 23 मार्च तक चलेगा। इस वर्ष मानसरोवर यात्रा आठ जून से आरंभ होकर आठ सितंबर तक चलेगी। यात्रा के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु एक जनवरी 2018 को न्यनूतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आॅनलाइन होगी और आवेदन 'केएमवाई डाट गोव डाट इन' पर किया जा सकता है। यात्रा आवेदन पत्र के लिए दिशा निर्देश हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध हैं।  यात्रा पर जाने वाले लोगों का चयन कम्प्यूटर के जरिए किया जाएगा जिसमें लैंगिक समानता का ध्यान रखा जाएगा। चयनित यात्रियों को ई मेल और एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। यात्रा के संबंध में कोई भी सूचना फोन पर भी ली जा सकती है। 

इन मार्गों से होगी यात्रा

बयान में कहा गया है कि इस वर्ष मानसरोवर यात्रा दो मार्गों उत्तराखंड में लिपूलेख और सिक्किम में नाथूला दर्रें से होगी। लिपूलेख से यात्रा के लिए यात्री को एक लाख 60 हजार रुपए चुकाने होंगे और इसमें 24 दिन का समय लगेगा। दूसरे रास्ते नाथूला दर्रें के मार्ग से यात्रा मोटर के जरिए की जा सकती है। इसके लागत लगभग दो लाख रुपए होगी और इसमें 21 दिन का समय लगेगा। यात्रा के लिए आवेदन दो लोगों के समूह में किया जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »