26 Apr 2024, 12:16:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने बताया - मन की बात में PM मोदी से क्‍या सुनना चाहते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 2:42PM | Updated Date: Feb 21 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि देश पीएम मोदी के अगले रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में राफेल सौदे और बैंक घोटाले के बारे में सुनना चाहता है।
 
पिछली बार किया था नजर अंदाज 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया - मोदी जी पिछले माह रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में आपने मेरी सलाह को नजर अंदाज कर दिया था। देश आपसे नीरव मोदी के 22000 करोड़ रुपए की लूट और 58000 करोड़ रुपए के राफेल घोटाले के बारे में सुनना चाहता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता क्या सुनना चाहती है, आप उनकी भावनाओं को जानते हुए भी उनकी राय पूछते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज करते हुए कहा - आपके 'उपदेश' की प्रतीक्षा है। 
 
राहुल ने पोस्‍ट किया... 
इसके साथ ही राहुल ने मोदी के उस ट्वीट को भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फोन नम्बर 1800117800 तथा नरेंद्र मोदी एप पर 25 फरवरी को रेडियो पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए लोगों से सलाह देने का आग्रह किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »