27 Apr 2024, 06:19:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किसानों से किया कर्जमाफी का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2017 5:35PM | Updated Date: Dec 4 2017 11:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि वो एक खुशहाल गुजरात चाहते हैं। पार्टी ने कहा है कि वो सबके साथ लेकर चलेंगे और सही मायनों में प्रदेश का विकास होगा। पार्टी ने सभी की तरक्की की बात कही है।

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए घोषणापत्र में कांग्रेस ने कई लोकलुभावन वादे किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा है कि काफी सोच समझ कर हमने घोषणापत्र तैयार किया है। ये गुजरात की जनता का घोषणापत्र है, जिसे गुजरात की जनता के साथ मिलकर सैम पित्रौदा और मधुसूदन मिस्त्री ने तैयार किया है। 

घोषणा पत्र में गुजरात में कहा गया है, किसानों का कर्जा माफ किजा जाएगा, प्रदेश में हर किसान पर 38100 रुपए का कर्ज है। कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को 16 घंटे बिजली देने का वादा घोषणा-पत्र में किया है। बिजली चोरी के केस वापस होंगे, कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे कर्मचारी स्थायी होंगे। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए कम करने का वादा किया गया है। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पाटीदार समाज के लिए आरक्षण के फॉर्मूले का ऐलान कर सकती है।
 
सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरक्षण के अलावा किसानों की कर्जमाफी, गरीबों के लिए घर, फ्री बुनियादी शिक्षा समेत कई बड़ी घोषणाएं भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में की जा सकती हैं। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने हाथों में ली हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »