26 Apr 2024, 11:09:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्वे- UP में SP नंबर 1, बीजेपी को बढ़त- CM की दौड़ में अखिलेश...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 2:56PM | Updated Date: Aug 23 2016 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक न्यूज चैनल के सर्वे में 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को सबसे अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। उप्र की 65 सीटों पर हुए सर्वे में समाजवादी पार्टी (सपा) पहले नंबर पर है, वहीं भाजपा दूसरे, बसपा तीसरे और कांग्रेस
चौथे नंबर पर है। 
 
सर्वे के मुताबिक, अगर उप्र में अभी चुनाव हुए तो किसी की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी। सर्वे के मुताबिक, सपा 141-151 सीटों के साथ टॉप, भाजपा 124-134 सीटों के साथ दूसरे, बसपा 103-113 सीटों के साथ तीसरे और कांग्रेस मात्र 8-14 सीटों के साथ चौथे नंबर पर रहेगी। इन पार्टियों को मिलने वाला वोट प्रतिशत क्रमश: 30, 27, 26 और 5 प्रतिशत है।
 
सीएम के लिए पहली पसंद अखिलेश और मायावती
सर्वे में वोटरों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती को सीएम प्रत्याशी के तौर पर पहली पसंद बताया है। दोनों को जनता ने बराबर-बराबर 24 फीसदी वोट दिए हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को 7 फीसदी, योगी आदित्यनाथ को 5 फीसदी, मुलायम सिंह यादव को 4 फीसदी और वरुण गांधी को 4 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है।
 
सपा का साथ देंगे मुस्लिम 
उप्र के 18 फीसदी मुस्लिम वोटों में से सबसे अधिक 62 फीसदी सपा, 18 फीसदी बसपा, 8 फीसदी कांग्रेस, 4 फीसदी भाजपा और 8 फीसदी अन्य पार्टियों को मिलेंगे।
 
भाजपा को मिलेंगे सवर्ण वोट
सर्वे के मुताबिक, उप्र के 20 फीसदी सवर्ण वोटर में भाजपा को 55 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी, सपा को 15 फीसदी, बसपा को 9 फीसदी और अन्य को 17 फीसदी वोट मिलने की बात सामने आ रही है। ओबीसी के कुल वोटों में से 38 फीसदी वोट भाजपा को, 19 फीसदी वोट सपा को, 23 फीसदी वोट बसपा को, 5 फीसदी कांग्रेस को और 15 फीसदी वोट अन्य दलों को मिलने का रुझान है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »