27 Apr 2024, 09:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोब्रोकरडॉटकॉम का दिल्ली में विस्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:06AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियल एस्टेट से जुड़ी सेवायें प्रदान प्रदान करने वाले प्लेटफॉर्म नोब्रोकरडॉटकॉम का राजधानी दिल्ली के साथ ही पूरे एनसीआर में विस्तार किया गया है। कंपनी ने बुधवार को यहां कहा कि दिल्ली एनसीआर में उसकी प्रमुख सेवा निशुल्क होगी लेकिन ग्राहकों को मूल्य संवर्धित सेवाओं के लिए शुल्क देना होगा। किराये, लीज, संपत्ति खरीद बेचने में स्थानीय ब्रोकरों से मुक्त यह प्लेटफॉर्म अभी मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई पुणे आदि शहरों में अपनी सेवायें दे रहा है। दिल्ली एनसीआर के तहत दिल्ली, गुरूग्राम, फररीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी यह सेवा उपलब्ध हो गयी है। 

कंपनी ने कहा कि मौजूदा और वैश्विक निवेशकों से हाल ही में पांच करोड़ डॉलर राशि की पूंजी जुटाये जाने के बाद दिल्ली एनसीआर में सेवा का विस्तार किया गया है। कंपनी यहां आवासीय के साथ ही वाणिज्यिक क्षेत्र में भी सेवायें देंगी। उसने कहा कि दिल्ली में शुरुआत के बाद से नोब्रोकरडॉटकॉम ने 62,000 ग्राहक रजिस्ट्रेशन और प्लेटफार्म पर 27,000 से अधिक लिंिस्टग प्राप्त कर ली है। इस प्रकार इस क्षेत्र में अब तक 1100 से अधिक सौदों को पूरा किया जा चुका है। कंपनी ने नवंबर इसमें दिल्ली में यह सेवा अनौपचारिक तौर पर शुरू की थी और आज इसकी औपचारिक घोषणा की गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »