26 Apr 2024, 19:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फडणवीस ने अदालत के समक्ष पेश होने से मांगी छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:05AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छिपाने के संबंध में जारी समन के मद्देनजर अदालत में पेश होने से छूट मांगी है। फडणवीस के खिलाफ वर्ष 1996 और 1998 में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किये गये थे लेकिन इन दोनों मामलों में उनके खिलाफ आरोप तय नहीं किये गये हैं।

फडणवीस के अधिवक्ता उदय दाबले ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. डी. मेहता की अदालत में अपने मुवक्किल के पेश होने से छूट की मांगी। अधिवक्ता ने कहा कि कुछ निजी काम की वजह से उनके मुवक्किल अदालत में पेश नहीं हो सकते। अभियोजन पक्ष के वकील सतीश उके ने अदालत में एक आवेदन दायर किया था जिसमें मांग की गई थी कि फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाए। आवेदन में अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का आग्रह किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »