26 Apr 2024, 13:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस विधायक ने काटी अपनी हथेली - विधानसभा के बाहर खून से लिखा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 12:21PM | Updated Date: Dec 4 2019 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर अपनी हथेली काट ली और खून से लिखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने यह कदम राज्य सरकार के बंद पड़े उद्योगों को बेचने के फैसले के खिलाफ उठाया। कुर्मी को विधानसभा से बाहर निकलकर निकास द्वार पर पत्रकारों के सामने ब्लेड निकालकर हथेली काटते और खून से लिखकर विरोध जताते देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरियानी से विधायक कुर्मी ने नागाओं और कछार पेपर मिल, ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कारपोरेशन लिमिटेड, डिब्रूगढ़ में हलमारी टी एस्टेट और करीमगंज में एलबरी टी एस्टेट को बेचने के सरकार के लिए गए निर्णय के खिलाफ नारे लिखे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »