27 Apr 2024, 03:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झारखंड में छात्रा के साथ गैंगरेप - 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 11:49AM | Updated Date: Nov 30 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में लॉ की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ 12 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है ‎कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
 
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवती संग्रामपुर गांव के बस स्टॉप पर अपने दोस्त के साथ फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और गनपॉइंट पर युवती का अपहरण कर लिया। कुछ दूर जाने के बाद उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। फिर दोनों ने अपने कुछ दोस्तों से कार लाने के लिए कहा. आरोपी कार से युवती को एक ईंट-भट्ठे पर ले गए और वहां उसके साथ रेप किया।
 
इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ और दोस्तों को फोन करके मौके पर बुला लिया। फिर उन्होंने भी उसके साथ रेप किया। युवती गंभीर हालत में किसी तरह पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए दो देसी पिस्तौल, तीन बुलेट, कार और बाइक भी बरामद किए हैं। बताया गया कि आरोपियों ने जहां से युवती का अपहरण किया था, वह मुख्यमंत्री आवास से 8 किमी दूर था। वारदात स्थल से पुलिस लाइन भी काफी नजदीक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »