26 Apr 2024, 22:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एचआरवीए की डा. प्रियंका रेड्डी के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 4:24PM | Updated Date: Nov 29 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा पंजीकृत पशु चिकित्सक संघ (एचआरवीए) ने तेलंगाना सरकार ने डा. प्रियंका रेड्डी की दुष्कर्म के बाद जला कर हत्या करने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की है। संघ के महासचिव डा. विकास जगलान ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि डा. रेडी पशुचिकित्सक परिवार की सदस्य थी। वह हमारी बहन-बेटी थी। गत 27 नवम्बर की रात करीब सवा नौ बजे वह हैदराबाद-बंगलुरू राजमार्ग पर स्कूटी पंचर होने के बाद टॉल प्लाजा पर मदद तलाश रहीं थीं कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी।
 
अगले दिन डा. रेड्डी का अधजला शव बरामद किया गया था। डा. जगलान के अनुसार इस तरह की घटनाएं सुनकर मन बैठ जाता है कि हम किस तरह के समाज में रहते हैं जहां एक इंसान के साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ दिवंगत बहन की आत्मा की शांति की कामना करता है कि इंसाफ के लिये उसके परिवार के साथ खड़ा है। संघ इस घिनौने कृत्य की निंदा करते हुये तेलंगाना के मुख्यमंत्री से इस अपराध को अंजाम देने वालों के लिये तुरंत कड़ी सजा की भी मांग करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »