26 Apr 2024, 11:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब BJP विधायक बोले - गोडसे आतंकवादी नहीं थे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:38PM | Updated Date: Nov 29 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गोडसे कोई आतंकवादी नहीं थे। उनसे भूल हो गई थी। सुरेंद्र सिंह ने यहां गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, 'गोडसे आतंकवादी नहीं थे। जो लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, वे आतंकवादी हैं। गोडसे ने देशभक्त गांधी जी की हत्या कर भूल की थी।' सुरेंद्र सिंह ने गलती के लिए शब्द भूल का उपयोग किया। हालांकि, उन्होंने गोडसे के देशभक्त होने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
 
गोडसे को लेकर पहले ही भाजपा विपक्ष के निशाने पर है। ऊपर से ऐसे समय में विधायक का बयान आना आग में घी डालने से कम नहीं है। हलांकि, सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयान के लिए ही जाने जाते हैं। इससे पहले भी वह कई ऐसे बयान दे चुके हैं। गौरतलब है कि बुधवार को डीएमके सदस्य ए़ राजा के नाथूराम गोडसे के 'मैंने गांधी को क्यों मारा' वाले बयान का उल्लेख करने के बाद लोकसभा में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। जब ए.राजा बोल ही रहे थे उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया। हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »