27 Apr 2024, 10:01:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

10 लाख करोड़ पूंजीकरण वाली पहली कंपनी बनी रिलायंस कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 1:13AM | Updated Date: Nov 29 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजार के नित नये रिकार्ड बनाने के साथ ही पेट्रोलियम, दूरसंचार, रिटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह रिकार्ड बनाने वाली यह देश की पहली कंपनी भी है और तत्काल कोई भी कंपनी इस रिकार्ड को बनाने की स्थिति में नहीं दिख रही है। 

बाजार पूंजीकरण के मामले में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज दूसरे स्थान पर है और आज उसका पूंजीकरण सात लाख 79 हजार 501 करोड़ रुपये पर रहा। उसके शेयर में 1.16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी। रिलांयस के शेयर में आज 0.65 प्रतिशत की तेजी रही और यह 1579.94 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 1584 रुपये के उच्चतम स्तर पर गया था। इस तेजी के बल पर रिलायंस का पूंजीकरण 10 लाख एक हजार 555 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »