26 Apr 2024, 06:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर के गांदरबल से 2 आतंकी गिरफ्तार - 13 दिन से चल रहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 2:55PM | Updated Date: Oct 14 2019 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले से सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 13 दिन से विशेष टीम इन आतंकियों की धर-पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इन आतंकियों की सुरक्षाबलों को काफी लंबे समय से तलाश थी। गांदरबल में छिपे होने के इनपुट के बाद पिछले 13 दिनों से आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। 13 दिनों की मशक्कत के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार को नारंग में दो आतंकियों को पकड़ लिया। इससे पहले इस इलाके में दो आतंकी मारे गए थे।
 
आतंकियों की यह गिरफ्तारी गांदरबल के नारानाग इलाके से हुई है। सुरक्षाबलों के इनके पास से एके 47 की मैगजीन और कुछ हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा के गाइड के रूप में काम करते थे। हाल ही में ये दोनों गुरेज सेक्टर पार करके यहां आए थे। लेकिन सुरक्षाबलों को इनके नारानाग के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली। यहां से ये आतंकी मध्य और दक्षिण कश्मीर की तरफ जा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »