26 Apr 2024, 10:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय सेना के जवानों ने सियाचिन में किया गरबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:29AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नवरात्रि की धूम के बीच भारतीय सेना के जवानों का सियाचिन से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान सियाचिन में गरबा खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में सेना के जवान गरबा करते दिख रहे हैं. खास बात ये है कि ये जवान सियाचिन में यह गरबा कर रहे हैं जहां तापमान शून्य से नीचे होता है।
 
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया। सिंह ने लिखा, #IndianArmy के प्राउड सोल्जर्स शून्य से भी कम तापमान में गरबा करके जश्न मनाया। यही भावना है जो कि भारत को अजेय बनाती है... कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी! #Mahanavami #Dussehra
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »