26 Apr 2024, 22:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता ने दी ईद की बधाई, कहा- जो डरते हैं वो मरते हैं, जो लड़ते हैं वो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 11:47AM | Updated Date: Jun 5 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। देशभर के मस्जिदों में ईद-उल-फितर के मौके पर लोग नमाज अदा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मौके पर लोगों को बधाई दी है। ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संदेश में कहा, ईद आपके लिए नया सवेरा लेकर आएगी, कोई रोक नहीं सकता है।  उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे। 
ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, 'ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं... धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है, लेकिन त्योहार सार्वभौमिक हैं। आइए हम एकता की इस भावना को बनाए रखें और शांति और सद्भाव में एक साथ रहें। 
 
ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आप डरो मत आप दुखी मत हो, आप आगे बढ़ो, इंसानियत के लिए आगे बढ़ो। रोशनी चांद से मिलता है, ईद मिलन के लिए शुभकामनाएं लेकर आती है। ईद आपके लिए नया सवेरा लेकर आएगी, कोई रोक नहीं सकता है, अगर कोई रूकावट करे तो उसके लिए खेद है।  आपने जो बंगाल के लिए मदद की, उसके लिए शुक्रिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »