08 May 2024, 22:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल की वादियों का आनंद ले रहे हैं सनी देओल, जनता बोली -पाजी लौट आओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 2:38PM | Updated Date: Jun 2 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अभिनेता से राजनेता बने सुपर स्टार सनी देओल इन दिनों हिमाचल की वादियों का आनंद ले रहे हैं। दूसरी ओर पंजाब, खासकर गुरदासपुर की जनता आस कर रही है कि सनी जल्दी ही वापस आ जाएं। शुक्रवार को सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
 
यहां भांति-भांति की टिप्पणियां इंस्टाग्राम यूजर्स कर रहे हैं। सनी देयोल ने पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ को 82459 मतों से हराया है। जीत के बाद वह एकदम गदर फिल्म वाले स्टाइल में फिर से खुले ट्रक में वोटर्स का धन्यवाद करने गुरदासपुर हलके के लोगों के बीच निकले और फिर चुनावी थकान मिटाने के लिए हरियाली भरे वातावरण में मनाली चले गए।
 
उन्होंने वहां खूबसूरत स्थान पर कॉटेज बुक करवाया है, जिसमें कुछ दिनों चुनावी प्रचार की थकान मिटाने का इरादा था। सनी अपने साथ जिम का सामान भी लेकर गए हैं। अब सांसद बने सनी को एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त हो चला है और अब तक पंजाब अपने कार्यक्षेत्र में वापस नहीं आने के चलते लोग विभिन्न तरह की टीका-टिप्पणियां करने लग गए हैं। खासकर शुक्रवार को जैसे ही सनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हिमाचल की वादियों की मौज-मस्ती का वीडियो शेयर किया, उसके तुरंत बाद टिप्पणियों की बारिश शुरू हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »