27 Apr 2024, 05:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार में किरेन रिजीजू ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:53AM | Updated Date: May 31 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किरण रिजिजू को बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है। रिजिजू बीजेपी के उन नेताओं में हैं जिन्होंने नॉर्थ ईस्ट में भारतीय जनता पार्टी का सूखा खत्म किया और पार्टी को सीट दिलाईृ। उनकी कोशिश रहती है कि इस इलाके के साथ पहले जिस तरह का भेदभाव किया जाता रहा है वह न हो। दिल्ली से ग्रेजुएशन और कानून की पढ़ाई करने वाले रिजिजू नॉर्थ ईस्ट के एकीकरण के पक्ष में रहे हैं। उनकी दृढ़ सोच रही है कि नॉर्थ ईस्ट के लोग भी उतने ही भारतीय हैं जितने देश के दूसरे लोग।

यह देश के लोगों को भी समझना होगा और नॉर्थ ईस्ट के लोगों को भी अक्षय कुमार नागरिकता विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उनकी नागरिकता को लेकर खुद बॉलीवुड से कई आवाजें आ चुकी हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार  अपनी नागरिकता पर सफाई भी देनी पड़ी थी अब उनके समर्थन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू आए हैं। किरण रिजिजू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अक्षय कुमार जी आपके देशप्रेम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। आपकी कोशिशें हमेशा हमारे देश के सैन्य बलों के लिए प्रेरणादायीं होती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »