26 Apr 2024, 05:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डॉ जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:48AM | Updated Date: May 31 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नई दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि जम्मू कश्मीर से भाजपा को तीन लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज हुई। जम्मू पुंछ सीट से जुगल किशोर शर्मा और उधमपुर कठुआ डोड सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह व लद्दाख लोकसभा सीट से जमयांग सेरिंग नामगयाल को जीत दर्ज हुई। 2014 लोकसभा के चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद को 60,976 वोटों के अंतर से हराया था।

वह केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पीएमओ के अलावा उत्तरी पूर्वी राज्य के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री भी रहे। 2019 लोकसभा चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीत के अंतर को बढ़ाकर 3.57 लाख कर दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह को 724311 लाख वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 367059 लाख वोट ही हासिल हो पाए। डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय राजनीति में प्रदेश भाजपा के मुख्य चेहरे के रूप में भी उभर कर सामने आ चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रचार का जिम्मा संभाला और भाजपा को वहां शानदार जीत दर्ज हुई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »