10 May 2024, 06:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने गिरिराज सिंह कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:32AM | Updated Date: May 31 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को एक बार फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्होंने नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में उनके पास MSME मंत्रालय था। तब वह बिहार के नवादा से सांसद चुने गए थे लेकिन इस बार गिरिराज सिंह बिहार के बेगुसराय से सांसद चुने गए हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट से उन्होंने सीपीआई के कन्हैया कुमार के खिलाफ 4 लाख 22 हजार मतों के बड़े अंतर से जीते हालिस की है।
 
गिरिराज सिंह को पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है। गिरिराज सिंह का जन्म 8 सितम्बर, 1952 को बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में हुआ था। वह 2002 – मई 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे, 2008-2010 तक बिहार सरकार में सहकारी मंत्री रहे, 2010-2013 तक बिहार सरकार में मंत्री, पशु और मत्स्य संसाधन विकास मंत्री रहे। फिर 2014 में नवादा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें 09 नवंबर, 2014 को भारत सरकार में केन्‍द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »