02 May 2024, 02:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 6:22PM | Updated Date: May 30 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाननिंग। चीन के दक्षिणी स्वायत्त क्षेत्र गुआंग्शी झुआंग में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। यह दुर्घटना गुआंग्शी प्रांत की राजधानी नाननिंग शहर में आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्र में पूर्वाह्न 10 बजे हुयी। क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने कहा कि एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से सात कर्मचारी मलबे में फंस गये। अभी तक छह लोगों का पता चला हैं जिनमें से दो के मारे जाने की पुष्टि हुयी और तीन को गंभीर चोटें आयी हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। समिति ने कहा कि इमारत के मलबे में फंसे आखिरी व्यक्ति को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »