27 Apr 2024, 08:22:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी सोनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 6:47PM | Updated Date: May 29 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार गांधी और डॉ सिंह इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। गांधी और डॉ सिंह मोदी के पहले कार्यकाल में भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उस समय गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में समारोह में शिरकत की थी। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर अब तक संशय की स्थिति बनी हुई है। गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद उपजे हालातों के कारण उनके इस समारोह में शामिल होने को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। गांधी ने पिछले सप्ताह कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति को लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »