26 Apr 2024, 15:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी - मनाने घर पहुंचे प्रियंका समेत कई दिग्‍गज नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 12:47PM | Updated Date: May 28 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस में शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं और उन्‍हें मनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इन सबके बीच मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला और राजस्‍थान के उप मुख्‍यमंत्री सचिन पायल, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। इस घटनाक्रम को लेकर अटकलों का बाजार एकबार फि‍र गर्म हो गया है।  
 
सूत्र बताते हैं कि पार्टी नेताओं के आग्रह के बावजूद राहुल कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने इरादों को बदलने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के लिए इस विकट हालात से निपटना आसान नहीं हो रहा है। पार्टी भी मौजूदा हालत में राहुल का विकल्प तलाशने के लिए अभी तैयार नहीं दिख रही है। 
 
ऐसे में राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों पर भी नैतिक जिम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। राहुल अपने रुख पर दृढ़ता दिखाने के लिए ज्यादा लोगों से मिल भी नहीं रहे हैं। पार्टी आला कमान में क्‍या चल रहा है, इस बारे में कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। कल भी पार्टी नेताओं की तरफ से वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »