26 Apr 2024, 11:50:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टाइम पत्रिका में छपी PM मोदी की तस्‍वीर - बताया भारत को बांटने वाला प्रमुख व्यक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 2:44PM | Updated Date: May 10 2019 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकी की न्यूज पत्रिका 'टाइम' के आने वाले नए अंक के कवर पेज को लेकर पूरे सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है। दरअसल इसके हेडलाइन पर विवाद मच सकता है। टाइम मैगजीन ने मोदी की तस्वीर के साथ हेडलाइन दी है- 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वालों के प्रमुख)। पीएम मोदी के इस कवर पेज पर एक्ट्रेस रिच्चा चड्डा ने मोदी पर तंज कसा है। 
 
टाइम्स की कवर पेज पर पीएम मोदी की तस्वीर पर तंज कसते हुए रिचा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। रिचा ने लिखा, 'जब आप देश से बाहर की प्रेस और मीडिया को खरीदने की ताकत नहीं रखते हैं तो ऐसा ही होता है। पीएम मोदी के इस तस्वीर की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। 
 
टाइम मैगजीन ने अपने इस खास अंक में 'क्या विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक बार फिर मोदी सरकार को पांच साल देगा?' की हेडलाइन से भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर विशेष स्टोरी छापी है। पत्रिका के इस कवर स्टोरी में पत्रकार आतिश तसीर तुर्की, ब्राजील, ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के लोकतंत्र व्यवस्था में 'लोकप्रियता' के बढ़ते वर्चस्व के बारे में बात कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस आर्टिकल की शुरुआत ही इस पंक्ति के साथ होती है- 'महान लोकतंत्रों के 'लोकप्रियतावाद' की ओर से गिरने के मामले में भारत पहला देश था।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »