नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल की बर्थ डे की पार्टी चल रही थी। अचानक अपना दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मधुर आवाज में गीत सुनाने की फरमाइश कर दी। केंद्रीय मंत्री इस अनुरोध को ठुकरा नहीं पाईं। इसके बाद उन्होंने जगजीत सिंह की गजल गाई-होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है.. इश्तक कीजे फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है।
अनुप्रिया पटेल का गाना गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बहुत सुरीली आवाज और बेहतरीन अंदाज में अपने जन्मदिन पर गजल सुनाई। गजल सुनकर पार्टी कार्यकर्ता पर भी झूम उठे। अनुप्रिया पटेल बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की अध्यक्ष हैं।