26 Apr 2024, 06:15:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ISRO ने लॉन्च किया एमिसैट, अब आतंकियों पर आसमान से रहेगी नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 9:44AM | Updated Date: Apr 1 2019 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी 'मिशन शक्ति' के बाद भारत इस दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस उपग्रह एमिसैट (EMISAT) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। इसका प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के लिए किया गया है। एमिसैट के साथ 28 विदेशी नैनो उपग्रह भी प्रक्षेपित किए गए हैं।
 
एमिसैट के प्रक्षेपण के लिए 27 घंटों की उलटी गिनती रविवार सुबह 6.27 बजे ही शुरू हो गई थी। इसका सफल प्रक्षेपण सोमवार को सुबह 9.27 बजे श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्चपैड से पीएसएलवी-सी45 के जरिये किया गया। एमिसैट के साथ ही 28 विदेशी नैनो उपग्रहों का प्रक्षेपण भी किया गया है। इन्‍हें पृथ्वी की तीन अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित कर इसरो अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कई प्रयोग करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »