19 Mar 2024, 10:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, हुकुम सिंह की बेटी का टिकट कटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 5:53PM | Updated Date: Mar 23 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 11 और उम्मीदवारों के नामों की शनिवार को घोषणा की, भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से तीन तथा पश्चिम बंगाल और केरल से एक-एक तथा तेलंगाना से छह उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिये कैराना सीट पर पार्टी ने 2018 का लोकसभा उप चुनाव हारने वाली मृगांका सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है। 
 
पार्टी ने गंगोह विधानसभा सीट से अपने विधायक प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा सीट से उतारने का फैसला किया है। प्रदीप पहले कांग्रेस के विधायक थे और 2017 में वह भाजपा में शामिल हुये थे। कैराना सीट से 2014 में हुकुम सिंह सांसद चुने गये थे। उनके निधन के बाद 2018 में इस सीट पर हुये उप चुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह को भाजपा ने टिकट दिया था लेकिन वह राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 44,618 मतों से चुनाव हार गयी थीं।
 
इस बार तबस्सुम कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर गठबंधन की उम्मीदवार हैं।नगीना (सु) लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद डॉ. यशवंत सिंह को ही इस बार भी टिकट देने का फैसला किया है। सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 3,67,825 मत हासिल कर सपा के यशवीर सिंह को पराजित किया था। यहां से इस बार गठबंधन की ओर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर गिरीश चंद्र मैदान में उतरने जा रहे हैं।
 
बुलंदशहर (सु) सीट पर भी भाजपा ने मौजूदा सांसद भोला सिंह पर फिर भरोसा जताते हुये उन्हें टिकट देने का एलान किया है। सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब छह लाख वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर गठबंधन की ओर से बसपा के उम्मीदवार योगेश वर्मा हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »