नई दिल्ली। पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के भीतर जाकर एयर स्ट्राइक की थी। जिसके बाद अब इस पर जमकर सियासत हो रही है। विपक्ष सरकार से इसके सबूत मांग रहा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकांउट से ट्वीट करते हुए इसे दुर्घटना बताया।
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकांउट पर पोस्ट करते हुए एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एयर स्ट्राइक पर भी जमकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे एक दुर्घटना का नाम दिया है। इसके अलावा और भी कई नेता सेना के शोर्य का सबूत मांग चुके हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकांउट से लिखा है कि 'किंतु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
बता दें कि 14 फरवरी को सेना के काफिले से एक विस्फोटक पदार्थ से भरी कार सेना की बस से टकरा गई थी। इसके बाद इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जिसके बाद से देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश का माहौल था। जिसके चलते सेना ने एयर स्ट्राइक करके बदला लिया।