27 Apr 2024, 00:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय पायलट को जल्द सुरक्षित लौटाये पाकिस्तान - भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 8:12PM | Updated Date: Feb 27 2019 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । भारत ने पाकिस्तान से भारतीय वायु सेना के पायलट को जल्द सुरक्षित लौटाने को कहा है और घायल अवस्था में उनके वीडियो को सार्वजनिक करने पर कड़ी आपत्ति जतायी है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर कहा कि उसके वायु सैनिक को घायल अवस्था में दिखाने वाले वीडियो का सार्वजनिक प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून तथा जिनेवा समझौते का उल्लंघन है।
 
पाकिस्तानी राजनयिक से स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि उनके देश की हिरासत में बंद भारतीय वायुसैनिक को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाये और उम्मीद जतायी गयी कि पायलट को तुरंत सुरक्षित लौटाया जायेगा। मंत्रालय ने पाकिस्तानी कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज अपराह्न को तलब किया और पाकिस्तान द्वारा सुबह बिना उकसावे के किये गये हमले तथा पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किये जाने और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाये जाने पर कड़ा विरोध जताया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »