26 Apr 2024, 23:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के वाट्सएप ग्रुप में 5 पाकिस्तानी सदस्य, बीजेपी ने घेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 2:21PM | Updated Date: Feb 26 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा एक वाट्सएप ग्रुप चलाया जा रहा है। जिसमें 5 पाकिस्तानी सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन पाकिस्तानी सदस्यों ने पीएम मोदी का मजाक भी उड़ाया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजक हसीबा अमीन 'इंडिया पॉलिटिकल नेटवर्क' नाम का ग्रुप चलाती हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी ने कहा कि अमीन के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जिस वाट्सएप समूह में राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दों की वार्तालाब गई,उस में पाकिस्तानी नागरिक क्यों शामिल हैं। जानकारी के अनुसार लेखी ने कहा, राहुल गांधी को यह जवाब देना ही होगा कि उस वाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी क्या कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस के सदस्य चला रहे हैं।"उन्होंने कहा कि समूह में कम से कम पांच पाकिस्तानी हैं। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि लेखी ने यह भी कहा कि समूह के सदस्य पुलवामा हमले और उसके परिणाम से जुड़े घटनाक्रम की चर्चा कर रहे थे। जिसमें प्रधानमंत्री का संदर्भ भी शामिल है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »