27 Apr 2024, 07:42:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता ने कहा - तो भारत का कश्मीर से रिश्‍ता खत्‍म हो जाएगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 2:00PM | Updated Date: Feb 26 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के कश्‍मीरी नेता सैफुद्दीन सोज ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर कश्‍मीर से संविधान का अनुच्‍छेद 370 हटेगा तो कश्मीर का रिश्ता भारत के साथ ख़त्म हो जायेगा। उन्‍होंने ये भी कहा कि ये समझ में नहीं आ रहा की कश्मीर में इतनी फौज तैनात क्‍यों की जा रही है? इतनी जरूरत नहीं है। इससे कश्मीर के लोग चौंक जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि 35 A खत्‍म होने के साथ अनुच्‍छेद 370 अपने आप खत्‍म हो जाएगा। 
 
उन्‍होंने आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट में जाकर 35A, 370 ख़त्म करवाना चाहता है। ये टेढ़ी सोच के लोग हैं। आरएसएस ने पहले ही देश को नुकसान पहुंचाया है। सुप्रीम कोर्ट में 370 के संबंध में याचिका किसने दी है। इसके साथ ही जोड़ा कि 2019 में इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है. 2019 में शासन बदलेगा। 
 
सोज ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के साथ रिश्ता खत्म होगा तो लोग विरोध करेंगे। अगर इसके साथ छेड़खानी हुई तो हम, फारूक अब्‍दुल्‍ला, उमर अब्‍दुल्‍ला, महबूबा मुफ्ती लाल चौक से विरोध करेंगे। हमारा रिश्ता सेक्‍युलर भारत से है। नफरत के सौदागरों के साथ रिश्ता नहीं रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »