मुंबई। टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को शिल्पा शिंदे मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी नेता चरण सिंह सापरा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि शिल्पा शिंदे ने छोटे परदे पर डेब्यू 1999 में किया था। शिल्पा शिंदे टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं' में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर पॉपुलर हो गई थीं। साल 2016 में शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया और शो छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने मशहूर टीवी रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें संस्करण में भाग लिया और जनवरी 2018 में इसकी विजेता बनीं।