26 Apr 2024, 05:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगस्ता वेस्टलैंड : क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 12:44PM | Updated Date: Dec 19 2018 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वी.वी.आई.पी. हेलिकॉप्टर घोटाले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान मिशेल के वकील अजियो जोसेफ ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाते हुए कहा कि लंबे समय तक कस्टडी में रखे जाने के कारण मिशेल तबियत बिगड़ी है। उसे पहले ही सीबीआई की मांग पर पांच महीनों के लिए दुबई में हिरासत में रखा गया। इसके बाद दिल्ली में भी सीबीआई उससे 15 दिनों से पूछताछ कर रही है। वकील ने बताया कि मिशेल डिसलेक्सिया से पीड़ित है और उसे कर्सिव राइटिंग में लिखने के लिए कहा गया है। 
 
वहीं, दूसरी ओर सी.बी.आई. ने कोर्ट से मिशेल को जमानत दिए जाने का विरोध किया। इस पर जोसेफ ने कहा- “मिशेल जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। हम जमानत की हर शर्त मानने को तैयार हैं। इस केस में कोर्ट दूसरे आरोपियों को जमानत भी दे चुका है।” बता दें कि क्रिश्चियन के वकील अल्जो जोसेफ नेशनल यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट इंचार्ज थे। बुधवार को सुनवाई के बाद उन्होंने कांग्रेस दफ्तर में जाकर पार्टी के महासचिव दीपक बावरिया से भी मुलाकात की थी। इसके बाद कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई।
 
गौरतलब है कि 4 दिसंबर को मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पण कर दिल्ली लाया गया था। दिल्ली लाने के बाद मिशेल को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया था, जहां से सीबीआई को पूछताछ के लिए मिशेल की 5 दिन की कस्टडी दी गई थी। इसके बाद सीबीआई ने कोर्ट से 4 दिन की रिमांड और हासिल कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »