09 May 2024, 00:07:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पुलगांव आयुध भंडार में विस्फोट, छह मरे, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 9:02PM | Updated Date: Nov 20 2018 9:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र में वर्धा जिले के पुलगांव केंद्रीय आयुध भंडार में मंगलवार सुबह विस्फोट हो गया जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 0710 बजे हुआ जिस समय आयुध भंडार के कर्मचारी सैन्य फायंरिग रेंज में इस्तेमाल नहीं किए गए विस्फोटकों को निष्क्रिय कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विस्फोट में छह लोग मारे गये जिनमें से दो के शव इतनी बुरी तरह जल गये थे कि पहचान करना मुश्किल है।

मृतकों की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। सभी घायलों को सवांगी स्थित नजदीकी जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। गौरतलब है कि पुलगांव देश का सबसे बड़ा सैन्य आयुध भंडार है और यहां बम, ग्रेनेड, राइफल और अन्य विस्फोटक भारी मात्रा में रखे हुए हैं। विभिन्न फैक्टरियों से गोला-बारूद और हथियार यहां लाये जाते हैं तथा उसके बाद विभिन्न सैन्य अड्डों पर भेजे जाते हैं। पिछले दो वर्ष में यहां दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ है। इससे पहले मई 2016 में विस्फोटकों को निष्क्रिय किये जाने के दौरान लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »