27 Apr 2024, 00:42:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नड्डा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार में डुबी पार्टी करार दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 5:07PM | Updated Date: Oct 13 2019 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने कई वर्षों तक राज्य में शासन किया लेकिन राज्य का विकास करने के बजाए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। नड्डा ने शनिवार को विभिन्न चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस विकास के प्रतीक हैं और उन्होंने राज्य को विकास की नयी ऊंचाईंयों पर पहुंचाया है।
 
रैली को संबोधित करने से पहले श्री नड्डा ने जलना जिले के अंबाद में चुनाव प्रचार दफ्तर का उदघाटन किया। उन्होंने इसके साथ ही मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। नड्डा ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र की जनता भाजपा-शिवसेना गठबंधन को भारी और ऐतिहासिक बहुमत देकर विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कानून पास कराने का दम दिखाया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »