19 Mar 2024, 16:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र : नंदुरबार में डूब जाने से छह लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 3:22PM | Updated Date: Jan 16 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में मंगलवार को नर्मदा नदी में एक नाव डूब जाने से छह लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 36 लोगों को बचाया गया है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि नाव पर करीब 60 लोग सवार थे। वे लोग मकर सक्रांति के अवसर पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे, तभी नाव पलट गई। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तर महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिला में नदी तट पर स्थित गांवों के निवासी थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि नाव पर उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »