27 Apr 2024, 04:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायसेन : गणेश विसर्जन के चल समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:32AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। रायसेन जिले के सिलवानी में गणेश विसर्जन के चल समारोह के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एसपी जगत सिंह राजपूत ने बताया की जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर सिलवानी में रविवार देर रात गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान एक धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया।
 
दोनों तरफ से पथराव में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ के बाद आगजनी भी की गई। आसपास के थानों से पुलिस बल भी सिलवानी भेजा गया है। रविवार की घटना के बाद सोमवार को जैन समाज के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अनुमति दी गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »